{"_id":"57c332774f1c1b2b3cd4ee8e","slug":"bikers-robbed-the-supervisor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने सुपरवाइजर को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने सुपरवाइजर को लूटा
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बांगर गांव में आधार कार्ड बनाने बाइक जा रहे एक कंपनी के सुपरवाइजर से अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिन दहाड़े लूटपाट की। विरोध करने पर सुपरवाइजर को तमंचों की बटों से घायल कर दिया। बदमाश बारह हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी, दो लैपटाप व आधार कार्ड बनाने वाली मशीन लूटकर फरार हो गए। घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। पुलिस इसे पुरानी रंजिश का मामला बता रही है।
कन्नौज कोतवाली के नसिरापुर गांव निवासी पुनीत (25) पुत्र महेंद्र सिंह कार्पोरेट इंडिया लखनऊ की कंपनी में सुपरवाइजर हैं। यह कंपनी ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाती है। मेडिकल कालेज में भर्ती पुनीत के मुताबिक वह बांगर गांव में तिर्वा के फगुहा निवासी अपने मित्र हिमांशु के साथ बाइक से दोपहर ग्यारह बजे आधार कार्ड बनाने के लिए गांव जा रहा था। सिकरौरी व बांगर गांव के मध्य एक अपाचे बाइक पर सवार तीन लोग आए। उसकी मोटर साइकिल को रोक लिया।
मारपीट शुरू कर दी। उसके पास मौजूद सामान लूट लिया। लूटपाट के बाद सभी लुटेरे फरार हो गए। उसने एक लुटेरे को पहचाना भी है। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। मामले में कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। लूटपाट की घटना संदिग्ध है। पुलिस के मुताबिक पुनीत की कंपनी में गौरव नाम का एक युवक काम करता था। उसे पुनीत ने एक माह पहले हटा दिया।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले उसकी पुनीत से गाली-गलौज भी हुई। लूट की घटना में शामिल एक युवक गौरव का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।