{"_id":"5775687b4f1c1b615679b5a7","slug":"bhidin-bikes-a-death-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, दो घायल
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैरदा रोड पर ग्राम खजुरागढ़ मोड़ के सामने तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। ग्राम उस्मानपुर के प्रधान अवधेश पाल का भाई सत्यपाल (26) पुत्र रामबहादुर अपने रिश्तेदार शीलू पुत्र मोहन सिंह को उसके गांव थाना इंदरगढ़ के ग्राम धरमांगदपुर बाइक से छोड़ने जा रहा था।
देर शाम जब वह कैरदा रोड पर ग्राम खजुरागढ़ मोड़ के सामने पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में सत्यपाल और शीलू समेत दूसरी बाइक सवार इंदरगढ़ निवासी राजीव घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। सत्यपाल ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल शीलू और राजीव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के भाई प्रधान अवधेश ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।