फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bawdy on knocking on the military in vehicle checking

वाहन चेकिंग में फौजी को पीटने पर बवाल

Sun, 23 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 23 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bawdy on knocking on the military in vehicle checking
पुलिस और पब्लिक के बीच नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

दरवाजे के पास बाइक का चालान काटने के विरोध में छुट्टी पर घर आए फौजी की सिपाहियों से नोकझोंक होने लगी। इससे सिपाहियों ने फौजी के साथ मारपीट कर दी। यह देख स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर सिपाहियों के साथ मारपीट करते हुए पथराव कर दिया। इसमें तीन पुलिस कर्मियों समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन


इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मरहला तिराह निवासी मनोज कुमार सीआरपीएफ का जवान है। दो दिन पूर्व वह छुट्टी लेकर घर आया था। रविवार को उसका एक फौजी दोस्त बाइक से उसके घर मिलने पहुंचा था। मनोज कुमार के दरवाजे के सामने वाहन चेकिंग कर रहे एसआई सतेंद्र गुप्ता ने फौजी को रोकते हुए उसकी बाइक का चालान काट दिया। इसी बात पर फौजी मनोज कुमार की पुलिस टीम से कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


इस पर सिपाही अजीत कुमार व महेंद्र सिंह ने फौजी मनोज कुमार को डंडे से पीट दिया। मनोज की पिटाई होते देख उसके परिजन समेत पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम के साथ मारपीट व पथराव शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे तक पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प में फौजी मनोज कुमार समेत उसकी मां कुंती देवी व पड़ोसी अवनीश कुमार घायल हो गए। वहीं, सिपाही अजीत, महेंद्र सिंह व एक अन्य दरोगा भी घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी एसके अवस्थी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
बाइक के कागज मांगने पर बाइक सवार ने अभद्रता शुरू कर दी। मना किया तो पुलिस कर्मियों से उलझ गया। युवक को समझा दिया गया है। मामले को शांत करा दिया गया है। - एस के अवस्थी (इंदरगढ़, थानाध्यक्ष)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed