फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Attack on BJP leader's brother

भाजपा नेता के भाई पर जानलेवा हमला

Fri, 31 Mar 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Fri, 31 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Attack on BJP leader's brother
कोतवाल को तहरीर देते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

रिक्शा चालक को पीटने से मना करने पर गिहार समुदाय के दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडा ईंट पत्थर सरिया आदि से लैस होकर भाजपा नगर अध्यक्ष के भाई पर हमला बोल दिया। पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ की और घायल की जेब से नगदी निकाल ले गए। बीच बचाव करने आया उनके कर्मचारी को भी पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला पटेल नगर निवासी भाजपा नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता के बड़े भाई प्रदीप गुप्ता उर्फ गुड्डू की रामगंज में खाद, बीज बारदाना आदि की दुकान है। गुरुवार की दोपहर ग्राम खांडेदेवर निवासी रमेश गिहार उनकी दुकान के सामने खड़े एक रिक्शेवाले को पीट रहा था। गुड्डू ने जब बीचबचाव किया तो वह उनसे भिड़ गया। इस दौरान लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया लेकिन थोड़ी देर बाद रमेश अपने साथ करीब आधा सैकड़ा लोगों को लेकर प्रदीप की दुकान आया। जिसमें कई महिलाएं भी शामिल थी। वह लोग लाठी-डंडा, सरिया, ईंट-पत्थर से लैस थे। आते ही गुड्डू पर हमला बोल दिया। इससे गुड्डू बेहोश होकर गिर पड़ा। दुकान पर मौजूद कर्मचारी मोहल्ला गांधी नगर निवासी आलम ने विरोध किया तो उसे भी लाठी-डंडों से पीट दिया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उनके भाई को दी। जिस पर नगर अध्यक्ष ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसएसआई नवीन कुमार ने गंभीर रूप से घायल गुड्डू को सीएचसी भेजा। हमले में शामिल तीन महिलाओं समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले में भाजपा नगर अध्यक्ष ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने मारपीट के बाद दुकान में पथराव किया और जमकर तोड़फोड़ की। भाई की जेब से हजारों की नकदी भी लूट ली। इसकी सही जानकारी उनके होश आने पर मिल सकेगी। घटना के बाद कोतवाली में तमाम भाजपाइयों का जमावड़ा लग गया। कोतवाल अमर पाल सिंह को मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed