{"_id":"ac664bbe1e3af232e3cfebec6e0bcceb","slug":"are-committing-the-crime-of-punk-accident-victim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाश हादसे का शिकार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाश हादसे का शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 11 Sep 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाश हादसे का
विज्ञापन
शिकार हो गए। बुधवार की रात इन्हें किसी वाहन ने इनको टक्कर मार दी। इसमें
से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों
को मेडिकल कालेज सैफई ले जाया गया है। मृतक के पास से पुलिस को एक तमंचा और
दो कारतूस मिले हैं।
बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे सकरावा रोड पर ग्राम किर्राना मोड़ पर किसी वाहन ने तीन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क पर लहूलुहान तीन लोगों को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
इस पर थानाध्यक्ष रजनेश कुमार चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को मेडिकल कालेज तिर्वा भिजवाया। पुलिस ने तीनों की शिनाख्त का प्रयास किया। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान सकरावा निवासी राजकुमार शाक्य (22) पुत्र ओमप्रकाश और उसके दो अन्य घायल साथियों नवनीत और गुड्डू के रूप में की।
हालत गंभीर देख घायलों के परिजन उन्हें सैफई ले गए। पुलिस को तलाशी में मृतक राजकुमार के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने मृतक युवक और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों नशे की हालत में थे। ये किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए।