{"_id":"5b3fb84e4f1c1b9d288b4fa9","slug":"91530902606-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग, मवेशी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग, मवेशी की मौत
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
06 केएनजेपी-15 जला पड़ा सामान देखती महिला।
चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में लगी आग, मवेशी की मौत
क्रासर
- 20 हजार की नगदी समेत हजारों की गृहस्थी जली
अमर उजाला ब्यूरो।
तालग्राम। थाना क्षेत्र के सिलुआपुर में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। बीस हजार की नगदी समेत हजारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। एक बकरी जलकर मर गई। गृहस्वामी भी आग बुझाने में झुलस गया।
सिलुआपुर गांव निवासी हरिपाल पुत्र भारत सिंह के मकान पर रखे छप्पर के नीचे बने किचन में शुक्रवार को उसकी पुत्री धनदेवी खाना बना रही थी। चूल्हे की चिंगारी सरसों की लकड़ियों के गट्ठर में लग गई। बुझाने का प्रयास किया तब तक छप्पर में जा लगी। आसपास के लोगों ने बुझाने दौड़ेे। मवेशियों को ग्रामीणों ने खोलकर निकाला। आग से बकरी की झुलसकर मौत हो गई। नलकूप व हैंडपंप से बाल्टी के सहारे पानी फेंककर एक घंटे में काबू पाया। बख्शे में रखे 20 हजार रुपया व गेहूं व खाने पीने का सामान सहित अन्य गृहस्थी का सामान जल गया। मामूली रूप से झुलसे हरिपाल का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। गृहस्वामी के मुताबिक करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान अवधेश पाल ने क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार को अग्निकांड में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सूचना दी। हड़ताल के चलते लेखपाल गांव की क्षतिपूर्ति का जायजा लेने नहीं आए।
......................................
फोटो 06 केएनजेपी-15 पीछे की दीवार में लगी नकब देखता युवक
नाती ने तीन साथियों संग घर में नकब लगा की चोरी
क्रासर
- बाबा के जाग जाने पर मौके से भाग निकले, कड़ाई से पूछताछ में कबूला जुर्म
- बाबा ने थाने में दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। थानाक्षेत्र के नैपालपुर में गांव की रखवाली करने वाले चौकीदार अपने घर की सुरक्षा नहीं कर सका। चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए घर में नकब लगाकर दो हजार की नगदी पार कर दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। मामले में नाती ही चोरी की घटना का असली सूत्रधार निकला। नाती ने अपने साथियों संग चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित बाबा ने चार लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नैपालपुर गांव से बीते गुरुवार शाम अशोक कुमार कनौजिया के बड़े पुत्र अनुराग की बारात गई थी। गांव के काफी लोग इसमें शामिल होने गए। इससे गांव में सन्नाटा हो गया। चौकीदार फूलचंद्र जाटव पुत्र अंगद के मकान के पीछे गुरुवार रात चोरों ने दीवाल में सेंध लगाकर अंदर रखे बख्शे का ताला तोड़ दिया। इस दौरान चोरों ने इसमें रखा बीस हजार रुपया पार कर दिया। पीड़ित खटपट की आवाज सुनकर जाग गया और शोर मचाया। इस पर ग्रामीण दौड़ पड़े। इससे चोर अन्य सामान नहीं ले जा सके। उनका 12 वर्षीय पौत्र रात में गायब मिला तो शक हुआ। खोजबीन की तो मिला। कड़ाई से पूछा तो साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूली। चौकीदार ने नामजद तहरीर दी। पुलिस की पूछताछ में तीन नाम सामने आए। नाती ने बताया कि एक लाख पच्चीस हजार के लालच में उसने अपने ही घर में चोरी करवाई। बताया, उसके पापा ने फोन से बाबा फूलचंद्र को मकान बनवाने को एक लाख से अधिक रुपये भेजने की सूचना दी थी। रुपये आने की जानकारी होने पर गांव के तीन साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई। चोरी में मात्र दो हजार ही मिले। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
.....................................
युवक को पीटकर घायल किया
तालग्राम। थाना क्षेत्र के पिराड़ी खेडा में रास्ता बनवाने के विवाद को लेकर दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। तीन के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई। पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्रवाई की।
पिडारीखेड़ा निवासी अरुण कुमार पुत्र शोभाराम ने गांव के सनी कुमार पुत्र महेंद्र सिंह, अतिवल पुत्र संतराम, रामाकांत पुत्र अतिवल के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि गुरुवार शाम के समय आने जाने वाले मकान के सामने रास्ते को ठीक करा रहा था। लोगों को सुविधा हो जाए। रास्ता निर्माण का विरोध करते हुए उक्त लोग लाठियां लेकर आए और गालियां देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग दौड़े तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम भर्ती कराया। जिला अस्पताल रेफर किया गया। दरोगा ओमवीर सिंह ने आरोपी अतिवल को गिरफ्तार कर शांति भंग में कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल कालेज भेजा गया।