फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर और प्रधान पति समेत चार को भेजा जेल

हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर और प्रधान पति समेत चार को भेजा जेल

Tue, 08 Jan 2019 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर और प्रधान पति समेत चार को भेजा जेल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। गुलरियनपुरवा गांव के रमाकांत यादव की हत्या के आरोप में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर छोटे यादव, तारा बांगर गांव की प्रधान के पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे और दो बाइक भी बरामद की हैं।

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि सलेमपुर तारा बांगर निवासी हिस्ट्रीशीटर रामकरन उर्फ छोटे यादव के गुलरियनपुरवा गांव की दो महिलाओं से अवैध संबंध थे। रमाकांत यादव इसका विरोध करता था। उसने छोटे की प्रेमिका के साथ मारपीट कर दी थी। एसपी ने बताया कि प्रेमिका पिटाई से गुस्साए छोटे यादव ने दो जनवरी की रात गोली मारकर रमाकांत की हत्या कर दी थी। वारदात में उसके साथ हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के शाही बगदाद गांव निवासी शिव कुमार पुत्र छेदालाल, बंदीपुर मल्लावां निवासी देवशरन पुत्र गंगा प्रसाद भी शामिल थे। सलेमपुर ताराबांगर गांव की प्रधान का पति राकेश उर्फ पप्पू राजपूत पुत्र रामशरन हत्या की साजिश में शामिल रहा। उसने हत्या के बाद तीनों आरोपियों को अपने घर में छिपाया था।
विज्ञापन


सोमवार को प्रधान के घर से हत्या में प्रयुक्त तमंचे को बरामद किए गए थे। मंगलवार सुबह कोतवाल एके सिंह ने मानीमऊ से रामकरन, देवीशरन और शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचे व दो बाइक बरामद की गई। राकेश को रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि छोटू की प्रेमिका के खिलाफ हत्या में शामिल होने के सबूत नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुलासे के दौरान आरोपी रामकरन यादव ने बताया कि रमाकांत की हत्या प्रेमिका के उकसाने पर की। बताया कि पहले उसके संबंध प्रेमिका की जेठानी से थे। प्रेमिका रमाकांत की जमीन हथियाना चाहती थी, इसलिए उसने उसे हत्या करने के लिए उकसाया। पुलिस गिरफ्त में उसने जेल से छूटने पर प्रेमिका की हत्या करने की धमकी दी।



रमाकांत की हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार
सलेमपुर तारा बांगर की प्रधान के पति राकेश राजपूत को साजिश रचने में दबोचा
क्रासर
हिस्ट्रीशीटर छोटे यादव समेत तीन यादव हरदोई के निवासी
आरोपियों के पास से तीन तमंचे और दो बाइक बरामद की गईं
फोटो 03- हत्याकांड का खुलासा करते एसपी, एएसपी और गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed