{"_id":"5c154693bdec225704676819","slug":"81544898195-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के अंतिम संस्कार से लौट रहे अधेड़ को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई के अंतिम संस्कार से लौट रहे अधेड़ को ट्रक ने रौंदा
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विशुनगढ़। चचेरे भाई के अंतिम संस्कार से लौट रहे अधेड़ को शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
नगला बरी गांव निवासी डॉ. गोपीचंद्र वर्मा (55) पुत्र पातीराम के किल्ली बसरेहर निवासी चचेरे भाई सत्यप्रकाश की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। शुक्रवार को गोपीचंद्र भतीजे अनूप पुत्र ओमप्रकाश के साथ बाइक से अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। देर शाम लौटते समय कर्री गांव के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर जा गिरे। इस बीच ट्रक का पिछला पहिया उनका रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में गोपीचंद्र की मौत हो गई और भतीजा मामूली घायल हो गया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शव घर पहुंचे पर पत्नी दयावती, पुत्रियां मंजलि, लक्ष्मी, वंदना का रो-रोकर बुराहाल था। तीन पुत्र पिंटू, मनीष व अभिषेक हैं।
उधर, चपुन्ना क्षेत्र में सीएसबी रोड पर शनिवार सुबह वृद्ध को ट्रक ने रौंद दिया, इससे उसकी मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पाह गांव निवासी कनौजीलाल दिवाकर (60) पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त थे। शनिवार सुबह वह खेतों की तरफ शौच को गए थे। लौटते समय सीएसबी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। ग्रामीणों के पीछा करने पर चालक दुर्गा देवी तिराहे के पास ट्रक खड़ा कर भाग गया। परिजन वृद्ध को तिर्वा मेडिकल कालेज ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सिकंदरपुर क्षेत्र के असेह गांव निवासी लालू अली पुत्र सद्दीक अली बाइक से छिबरामऊ जा रहे थे। जब वह जीटी रोड हाईवे पर पहुंचे तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान दूसरी बाइक पर सवार मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस से घायल को सौ शैय्या में भर्ती कराया। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के रता पुरवा गांव निवासी दामिनी पुत्री सुरेंद्र कुमार व नंदराम पुत्र रतीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
भाई के अंतिम संस्कार से लौट रहे अधेड़ को ट्रक ने रौंदा
शनिवार को शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
फोटो 15सीएचबीपी55 मृतक गोपीचंद्र वर्मा (फाइल फोटो)।
फोटो 15सीएचबीपी56 रोते-बिलखते मृतक के परिजन।