फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 23 May 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी
इटावा। सैफई गांव में कर्ज में डूबे किसान ने बुधवार को खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अप्रैल में बैंक से कर्ज वसूली का नोटिस मिलने के बाद से वह परेशान था और शराब भी पीने लगा था। परिजनों ने कर्ज के कारण खुदकुशी करने की तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


किसान रनधीर सिंह (40) पुत्र रामेश्वर दयाल ने वर्ष 2016 में यूनियन बैंक की सैफई शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज लिया था। वह कर्ज की अदायगी नहीं कर पाया। इससे कर्ज की रकम बढ़कर 1.90 लाख पहुंच गई थी। अप्रैल में बैंक ने किसान को का नोटिस दिया था । इसके बाद से किसान परेशान रहने लगा था। तनाव में वह शराब भी पीने लगा था। मंगलवार शाम को वह मक्का फसल की रखवाली करने खेत पर गया था। बुधवार को लोगों ने खेत पर लगे पेड़ पर रनधीर का शव लटका देखा। सूचना पर परिजन और ग्रामीण खेत पर पहुंचे। सूचना पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रनधीर सिंह पर बैंक का कर्ज था। कर्ज अदायगी का नोटिस मिलने के बाद के बाद वह तनाव में रहने लगा था। किसान के परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। एक बेटी की इसी साल शादी होनी है। सैफई थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव यादव ने बताया कि परिजनों ने कर्ज के कारण खुदकुशी करने की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम कराया कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed