{"_id":"5cc34e3e867a5547644b8d34","slug":"71556303422-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवरात वाला झोला बदमाशों ने छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जेवरात वाला झोला बदमाशों ने छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज (कन्नौज)। शादी समारोह से घर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने जेवरों से भरा झोला छीन लिया। महिला के शोर मचाते ही बाइक सवार मौके से भाग निकले। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा समधन निवासी लाखन राठौर की पत्नी रानी दो दिन पूर्व शाहजहांपुर में रिश्तेदार की शादी में गई थीं। शुक्रवार को वह फर्रुखाबाद से ट्रेन में बैठकर गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पहुंचीं। घर जाने के लिए टेंपो पकड़ने को वह पैदल तिराहे की ओर जाने लगीं। सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार दो लोगों को देखकर रानी को उनके इरादे ठीक नहीं लगे। उन्होंने जंजीर और झुमकी उतारकर झोले में रख लीं। थोड़ी दूर जाते ही बदमाशों ने रानी के हाथ से झोला छीन लिया। सरेआम सब्जी मंडी के पास हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। पीड़ित महिला ने बताया कि झोले में करीब एक लाख के आभूषण और 900 रुपये की नगदी थी। पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।