फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   सौ रुपये का लालच देकर की अश्लील हरकतें

सौ रुपये का लालच देकर की अश्लील हरकतें

Mon, 25 Mar 2019 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
सौ रुपये का लालच देकर की अश्लील हरकतें

विज्ञापन
हसेरन (कन्नौज)। क्षेत्र के एक गांव में लड़की को घर में अकेला पाकर एक युवक ने उसे सौ रुपये का लालच देकर उसके साथ अश्लील हरकतें की। बालिका के विरोध करने पर वह भाग खड़ा हुआ। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


क्षेत्र के एक गांव में परिजन माधौनगर देवी दर्शन के लिए गए थे। घर पर उनकी 8 वर्षीय पुत्री अकेली थी। दोपहर करीब 12 बजे क्षेत्र के ग्राम सकतपुर निवासी रामआसरे उर्फ नन्हें उसके घर में घुस आया और उसने उस बालिका को सौ के नोट का लालच देकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। लड़की के विरोध करने पर उसने मारपीट की। इस पर बालिका ने डंडा से उस पर वार कर दिया।
विज्ञापन

उधर, लड़की की चीखपुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़ पड़े। तब आरोपी घर से निकलकर भाग खड़ा हुआ। लौटने पर बालिका के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पॉस्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर चौकी प्रभारी संजय यादव ने ग्राम खरगपुर के पास से आरोपी रामआसरे नन्हे को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed