फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आया अधेड़, मौत

ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आया अधेड़, मौत

Sat, 26 Jan 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आया अधेड़, मौत
गुरसहायगंज(कन्नौज)। ट्रैक्टर से गिरे अधेड़ के ऊपर से ट्राली का पहिया गुजर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन



जनपद हरदोई के थाना हरपालपुर के ग्राम मझरा निवासी रामविलास (45) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसोदा के माझा निवासी मामा राम आसरे के यहां आए थे। यहां से एक ट्रैक्टर ट्राली से कई लोग धार्मिक अनुष्ठान के लिए मैनपुरी जा रहे थे। शुक्रवार की दोपहर पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर चालक ब्रेकर को नहीं देख पाया। ट्रैक्टर की गति तेज थी। ट्रैक्टर और ट्राली के बीच बैठे रामविलास नीचे गिर पड़े। ट्राली का पहिया ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल रामविलास को परिजन हरपालपुर घर ले जा जाने लगे। रास्ते में मौत हो गई। देर शाम शव को लेकर कोतवाली पहुंचे भाई रामशंकर ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आया अधेड़, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed