फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Tue, 18 Dec 2018 12:15 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चपुन्ना (कन्नौज)। भावलपुर में आग से जलकर विवाहिता की मौत हो गई, ससुरालीजन उसका शव छोड़कर भाग गए। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस और मायकेवाले मौके पर पहुंचे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित नौ ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
भावलपुर निवासी नीरज उर्फ टीटू पुत्र होरीलाल की शादी इसी साल 29 अप्रैल को औरैया जनपद के विधूना थानाक्षेत्र बराहार गांव निवासी अर्जुन सिंह की पुत्री आरती (20) के साथ हुई थी। सोमवार सुबह आरती की आग से जलने से मौत हो गई। परिजन शव छोड़कर घर से भाग गए। पड़ोसियों ने पुलिस और मायके वालों को सूचना दी। उपजिलाधिकारी छिबरामऊ गौरव शुक्ला, सीओ देवी गुलाम, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और चौकी इंचार्ज चपुन्ना ओमबाबू तिवारी मौके पर पहुंचे। दोपहर में मायके वाले पहुंच गए। हालात संदिग्ध देख पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन दहेज में बाइक और चेन की मांग को लेकर आए दिन आरती से मारपीट करते थे।
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर उसे जलाकर मार डाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पति नीरज उर्फ टीटू, ससुर होरीलाल, सास, दो जेठानी, ननद, जेठ बबलू, संजू और देवर विपिन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
पति सहित ससुरालपक्ष के नौ लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
क्रासर
अप्रैल में हुई थी औरैया जिले की आरती की शादी
बाइक और चेन की मांग कर रहे थे सुसरालीजन
फोटो 17सीएचबीपी55- मृतका के पिता से जानकारी लेते क्षेत्राधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed