{"_id":"5c69aab4bdec2273a1356c93","slug":"51550428852-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिनो बाद भी शराब तस्करों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 दिनो बाद भी शराब तस्करों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पुलिस ने ट्रक बरामद किया था। ट्रक में मौरंग के बीच अवैध शराब लादकर लाई जा रही थी। पुलिस ने उसे बरामद कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। 15 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस अभी तक शराब तस्करों तक नहीं पहुंच पाई।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तस्करों द्वारा अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। तीन फरवरी को एक्सप्रेस-वे पर आगरा से लखनऊ की ओर जा रहा ट्रक फगुहा भट्टा के समीप खराब हो गया था। चालक परिचालक ने उसे वहीं खड़ा करने से सुधारने के लिए मिस्त्री खोजने लगे थे। उसी दिन खराब खड़े ट्रक में एक कार व बस पीछे से टकरा गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत भी हो गई थी। घटना होते ही ट्रक चालक व क्लीनर फरार हो गए थे। पुलिस जब ट्रक को हिरासत में लेने गई तो उसमें मौरंग भरी हुई देखी। पुलिस ने जब मौरंग खाली कराई तो उसमे अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने अवैध शराब बरामद कर ट्रक को कब्जे में लेकर उस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 15 दिन गुजर जाने के बाद भी अवैध शराब से भरे ट्रक के बारे में पुलिस सुराग नहंीं लगा सकी, जिससे शराब तस्करों तक पुलिस पहुंच सके। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि शराब से लदे ट्रक के बारे में पुलिस ने आरटीओ से संपर्क कर उसके मालिक का पता लगा रही है। जल्द ही मालिक का पता लगने के बाद पुलिस शराब तस्करों तक पहुंच जाएगी।