फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ट्रैक्टर से कुचलकर डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

ट्रैक्टर से कुचलकर डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

Wed, 15 May 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
गुरसहायगंज(कन्नौज)। ट्रैक्टर ने डेढ़ साल की बच्ची को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में रहने वाले ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औराई निवासी सरनाम सिंह की बहन का विवाह फर्रुखाबाद जिले के थाना नवाबगंज के ग्राम नगला कु आं में हुआ था। बहनोई की मौत के बाद बहन अपनी डेढ़ साल की इकलौती पुत्री अर्शी के साथ मायके गुरसहायगंज के औराई गांव में रहने लगी। मंगलवार की देर शाम गांव का एक युवक ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। तभी मामा सर्वेश के घर से निकलकर अर्शी गली की ओर आ गई। इस बीच तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। बच्ची की चीख सुनकर ग्रामीणों का ध्यान घटना की ओर गया। यह मौके पर पहुंचे। इन्होंने पहिए के नीचे दबी बच्ची को निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे दरोगा मोहम्मद तौकीर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मामा सरनाम सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर से कुचलकर डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed