{"_id":"5c27bd78bdec2257114a9448","slug":"41546108280-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने मारपीट कर नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने मारपीट कर नगदी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। कार सवार बदमाशों ने रतनपुर भगवानपुर गांव के पास मारपीट कर अधेड़ से नगदी व घड़ी लूट ली। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जसोदा गांव निवासी हरिराम पुत्र रामदीन अपने लड़के की ससुराल सौरिख थाना क्षेत्र के मणी बझेड़ी गांव गए थे। लौटते समय वह नगर के पूर्वी बाईपास पर जसोदा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी एक कार ने रास्ते में छोड़ने की बात कह उन्हें बैठा लिया।
कार में 5 लोग पहले से ही सवार थे। रतनपुर- भगवानपुर गांव के पास कार सवार लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी जेब से 26 सौ रुपये की नगदी और घड़ी लूट ली। बदमाशों ने उसे गाड़ी से धक्का देकर नीचे उतार दिया। किसी तरह वह कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।