फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   उपद्रवियों की शिनाख्त के लिए पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

उपद्रवियों की शिनाख्त के लिए पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

Sat, 16 Feb 2019 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
उपद्रवियों की शिनाख्त के लिए पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। मेडिकल कालेज में करंट से झुलस कर आई महिला को लेकर हुए बवाल में फरार अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस उपद्रवियों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तलाश रही है।


राजकीय मेडिकल कालेज में सरैया गांव निवासी बिजली के करंट से झुलस कर आईं सरस्वती के उपचार को लेकर तीमारदारों व डाक्टरों के बीच मारपीट की घटना हो गई थी। पहुंची पुलिस भी उपद्रव कर रहे लोगों का शिकार हुई थी। पुलिस व डाक्टर की तहरीर पर 16 नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस घटना में पुलिस ने 16 आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया था। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस ने अपना जाल बिछा दिया।
विज्ञापन


शनिवार को मेडिकल कालेज की इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे कोतवाल टीपी वर्मा ने वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। कोतवाल ने बताया कि मेडिकल कालेज में हुए उपद्रव में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोई भी बेगुनाह जेल न जाने पाए, इसलिए सीसीटीवी फुटेज देखकर उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपद्रवियों की शिनाख्त के लिए खंगाले सीसीटीवी फुटेज
मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में महिला मरीज को लेकर हुआ था बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed