फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   चुनाव में शराब का अवैध भंडारण रोकना पुलिस के लिए चुनौती

चुनाव में शराब का अवैध भंडारण रोकना पुलिस के लिए चुनौती

Thu, 14 Mar 2019 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में शराब का अवैध भंडारण रोकना पुलिस के लिए चुनौती
कन्नौज। लोकसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब का कारोबार करने वाले सक्रिय हो गए हैं। चुनाव में शराब की मांग बढ़ने और इसे पूरा करने के लिए भंडारण किया जा रहा है। ठठिया और गुरसहायगंज के ठेकों पर गैरजनपद की शराब मिलने के बाद इसकी पुष्टि भी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने शराब के अवैध भंडारण पर नजर रखने और छापे मारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



कच्ची शराब की भट्ठियों से लेकर गैरजनपदों और गैर प्रांतों से आने वाली शराब पर नजर रखी जा रही है। इसके बाद भी अवैध शराब के कारोबारी सक्रिय हैं। सोमवार की रात ठठिया और गुरसहायगंज के शराब ठेकों से पकड़ी गई शराब जांच में गैरजनपद की मिलने पर पुलिस चौकन्नी हो गई। सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव को देखते हुए शराब का भंडारण किया जा रहा था। वहीं पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को सतर्क कर दिया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए कहा गया है। गांव से लेकर शहर और कस्बों में शराब ठेकों और शराब से जुड़े कारोबारियों पर नजर रखी जा रही है। अवैध शराब की बिक्री में पहले पकड़े गए लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन




दोबारा नवीनीकरण के लिए हो रहा ज्यादा उठान
आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार इस बार सरकार ने उन्हीं अंग्रेजी शराब ठेकों का नवीनीकरण किया, जिन्होंने 40 फीसदी अतिरिक्त शराब बेची है। 30 फीसदी अतिरिक्त बीयर बेचने वालों का भी नवीनीकरण किया गया। देसी शराब के उन्हीं ठेकों का नवीनीकरण हुआ, जिन्होंने आठ फीसदी अतिरिक्त शराब बेची। ठेका संचालकों ने नवीनीकरण कराने के लिए आखिरी महीने में तेजी से उठान शुरू कर दिया। ठेकों पर शराब का स्टाक होने पर दूसरे जनपदों के ठेकों में खपाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चुनाव में शराब का अवैध भंडारण रोकना चुनौती
दूसरे जनपदों से लाई जा रही शराब, ठठिया और गुरसहायगंज ठेकों में गैरजनपद की शराब का भंडारण मिलने के बाद पुलिस हुई सक्रिय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed