फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   15 माह के पुत्र को छीनकर पीटा, घर से निकाला

15 माह के पुत्र को छीनकर पीटा, घर से निकाला

Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
15 माह के पुत्र को छीनकर पीटा, घर से निकाला
15 माह के पुत्र को छीनकर पीटा, घर से निकाला
विज्ञापन

क्रासर
- एसपी के आदेश पर पति समेत अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। दहेज लोभियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से 15 माह के पुत्र को छीनकर मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बा तालग्राम के मोहल्ला गढ़ी गोखर निवासी शबीना बानो पुत्री मो. सगीर अहमद ने अपने पति छिबरामऊ निवासी राशिद व तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। शबीना ने बताया कि उसके पिता ने 15 सितंबर 2011 में रीत-रिवाज से 50 हजार रुपये, 35 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी देकर राशिद के साथ निकाह किया था। कुछ दिन बाद पति और ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। पिता ने देने में असमर्थता जताई तो उत्पीड़न करने लगे। आए दिन मारपीट कर परेशान करते थे। इसके बाद घर से निकाल दिया। न्यायलय में भरण-पोषण का मुकदमा करने के बाद कुछ रिश्तेदारों ने पंचायत कर सुलह करा दी। कुछ दिनों बाद दोबारा परेशान करने लगे। एक माह पहले 15 माह के पुत्र को उससे छीन लिया और पीटकर भगा दिया। पिता के साथ कोतवाली छिबरामऊ शिकायत करने पहुंची तो वहां पुलिस ने टरका दिया। पुलिस अधीक्षक को शिकायत की तब तालग्राम पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

.............................

दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार घायल
तालग्राम। थानाक्षेत्र के सौरिख तालग्राम मार्ग पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला समेत चार घायल हो गए। पुलिस ने सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया। तीन की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सौरिख के नंदपुर निवासी नीरज कुमार (35) पुत्र हरीराम पत्नी रीना (33) व पड़ोसी सुनील कुमार (30) पुत्र भजनलाल के साथ अपने साडू़ की पुत्री के साथ शुक्रवार को आ रही बारात में शामिल होने बाइक से सिकंदरपुर जा रहे थे। चौखटा चौराहे पर सामने से बाजार कर घर वापस जा रहे अयूवपुर निवासी नसरुद्दीन (30) पुत्र शमशेर की बाइक से आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में महिला समेत चार घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम भर्ती कराया। नसरुद्दीन, नीरज, सुनील की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। परीजनों को पुलिस ने सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed