{"_id":"573cb19c4f1c1bd41aac73b2","slug":"17-vendors-selling-tobacco-products-in-the-open-on-the-penalty","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में तंबाकू उत्पाद बेचते 17 दुकानदारों पर जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुले में तंबाकू उत्पाद बेचते 17 दुकानदारों पर जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Wed, 18 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
तंबाकू नियंत्रण को लेकर दुकानों पर छापा मारती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तंबाकू उत्पादन की खुली बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य टीम ने छापामार अभियान चलाया। खुले में टांगकर तंबाकू बिक्री करने वाले 17 दुकानदारों के चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। बुधवार को तंबाकू नियंत्रण के जिला सलाहकार डा.रवि प्रताप सिंह, पियूषा दुबे , अर्पित मिश्रा ने सरायमीरा में किराना दुकानों व पान मसाला की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान सिगरेट की खुली बिक्री होते मिली। दुकानों पर तंबाकू उत्पादनों की खुले में टांगकर बिक्री की जा रही थी।
दुकानों पर 18 वर्ष से कम उम्र वाले किशोर को तंबाकू उत्पादन से बने सामान को नहीं बेचा जाएगा, इसका भी बोर्ड नहीं लगा था। इस पर टीम ने 17 दुकानदारों के चालान काटकर जुर्माना वसूल किया। दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह सामने टांगकर तंबाकू उत्पादित पदार्थों की बिक्री न करें। यदि पकड़े गए तो कार्रवाई की जाएगी।