फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   सेवानिवृत शिक्षिका के घर से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर-नगदी

सेवानिवृत शिक्षिका के घर से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर-नगदी

Fri, 22 Feb 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत शिक्षिका के घर से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर-नगदी
कन्नौज। चोरों ने ताला तोड़कर सेवानिवृत्त शिक्षिका के घर से 5.65 लाख रुपये और ढाई लाख के जेवर पार कर दिए। चोरी के बाद बैग में नगदी व जेवर लेकर जा रहा एक चोर पड़ोसी के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने छानबीन कर चोरों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन



शहर के सिपाही ठाकुर मोहल्ले में रहने वाली पुष्पा मिश्रा सुशीला देवी इंटर कालेज से शिक्षिका के पद से 2009 में सेवानिवृत्त में हुई थीं। वह बड़े बेटे पल्लव मिश्रा के साथ रहती हैं। छोटा बेटा पत्नी की दहेज हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रहा है। गुरुवार को कानपुर में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए वह पल्लव के साथ दोपहर दो बजे गई थीं। रात करीब 12 बजे बंद मकान के ताले तोड़कर चोर घुस गए। चोर अलमारी में रखे 5.65 लाख रुपये और करीब ढाई लाख के आभूषणों के साथ पूजा घर में रखी गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति भी ले गए। रात करीब एक बजे घर लौटने पर टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर पुप्पा मिश्रा और पल्लव मिश्रा के होश उड़ गए। सुबह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे कोतवाल ने छानबीन की। पड़ोसी रवि के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पिट्ठू बैग ले जाते एक चोर कैद हुआ है। पुलिस ने पल्लव मिश्रा की तहरीर पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


दो मिनट पहले पहुंचता परिवार तो पकड़े जाते चोर
अगर दो मिनट पहले परिवार घर पहुंचता तो शायद चोर पकड़ लिए जाते। कार की रोशनी में पुष्पा मिश्रा ने एक चोर को केले खाते हुए पैदल जाते देखा था। घर का ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने भी चोरों को तलाश किया। उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे पल्लव मिश्रा के साथ वैवाहिक समारोह में गईं पुप्पा मिश्रा को बेटे पर लगे दहेज हत्या के केस के सिलसिले में शुक्रवार सुबह लखनऊ जाना था। वह कानपुर से रात दस बजे निकल आई थीं। पुष्पा मिश्रा के मुताबिक रात करीब 12 बजकर 55 मिनट पर उन्होंने घर के पास गली में एक व्यक्ति को पिट्ठू बैग ले जाते देखा था। युवक केले खा रहा था। घर के दरवाजे पर ठीक 12 बजकर 58 मिनट पर वह आ गई थीं। घर का टूटा ताला देखकर वह हैरत में पड़ गईं। अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। रसोई घर में रखे एक दर्जन केले गायब थे। इससे शक हो गया कि अभी-अभी चोर घर निकले हैं। केले खाते हुए जा रहा युवक भी चोर है। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को आवाज दी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देने के साथ चोरों को तलाश किया। इनका पता नहीं चल सका। सुबह पड़ोसी रवि के मकान में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता लगा कि केले खाते हुए पिट्ठू बैग डालकर जा रहा युवक पुष्पा मिश्रा के मकान से निकला था। पुष्पा मिश्रा ने बताया कि पति आर्मी में थे। 1995 में पति रवि शंकर मिश्रा की मौत हो गई थी। छोटा बेटा प्रसून मिश्रा बनारस में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करता था। 2008 में प्रसून की पत्नी नीतू ने फांसी लगा ली थी। दहेज हत्या के आरोप में बेटा प्रसून जेल में है। बड़े बेटे का परिवार हरदोई में रहता है।

सेवानिवृत्त शिक्षिका के घर से जेवर-नगदी चोरी
घर में ताला लगाकर कानपुर में विवाह समारोह में गया था परिवार, बैग में भरकर नगदी और जेवर ले जाते समय कैमरे में कैद हुआ चोर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed