फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   लाखों के आभूषण समेत नगदी चोरी

लाखों के आभूषण समेत नगदी चोरी

Thu, 09 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
लाखों के आभूषण समेत नगदी चोरी

विज्ञापन
जलालपुर। गांव फरिकापुर में चोरों ने एक घर से लाखों रुपये के आभूषण व नगदी पार कर दी। इसके अलावा इसी घर के पड़ोस के दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया। हालांकि इसमें वो सफल नहीं हुए। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव फरिकापुर निवासी मो. हारुन के घर मंगलवार रात करीब एक बजे छत के रास्ते से चोर घुस गए। घर में रखी अलमारी से करीब तीन लाख के आभूषण और 70 हजार की नगदी पार कर दी। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाले मो. अशफाक और नौशाद के घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के जाग जाने पर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन


सुबह सूचना पर पहुंचे एसआई सुभाष कुमार चौहान ने गांव के बाहर से टूटे बक्से बरामद कर जांच शुरू की है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पड़ोस के गांव घमाइचमऊ में रहने वाले एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाखों के आभूषण समेत नगदी चोरी
क्रासर
- एक शातिर को हिरासत में लेकर की पूछताछ
- सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव फरिकापुर में हुई चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 14- चोरी के बाद जांच करती पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed