फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बरात के दिन दूल्हा पहुंचा हवालात

बरात के दिन दूल्हा पहुंचा हवालात

Sun, 16 Jun 2019 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
बरात के दिन दूल्हा पहुंचा हवालात
मानीमऊ(कन्नौज)। बरात वाले दिन दूल्हा हवालात पहुंच गया। दूल्हे पर विधवा महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। पीड़िता और आरोपी पक्ष के बीच पंचायत भी हुई। इनमें समझौता नहीं हो पाया।
विज्ञापन



मानीमऊ चौकी के एक गांव में रहने वाले युवक की 15 जून को बरात जानी थी। घर में इसकी तैयारियां चल रही थीं। दोपहर को पड़ोस में रहने वाली महिला ने दूल्हे पर शादी का झांसा देकर एक साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर थाने में शिकायती पत्र दिया। पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। वह युवक के साथ लगभग एक साल से रह रही है। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि महिला के आरोप पर युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



दुष्कर्म के आरोप में दूल्हा पहुंचा हवालात
पड़ोस में रहने वाली विधवा महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed