फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बंधक बनाकर पांच दिन किया किशोरी से दुष्कर्म

बंधक बनाकर पांच दिन किया किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 16 Jun 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
बंधक बनाकर पांच दिन किया किशोरी से दुष्कर्म
कन्नौज। युवक ने अपने मामा की मदद से किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवक और उसके मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला लुधपुरी निवासी रईस ने 10 जून की शाम खेतों की ओर जा रही 15 वर्षीय किशोरी को अपने मामा नदीम की मदद से अगवा कर लिया था। किशोरी का आरोप है कि मामा के घर ले जाकर रईस ने पांच दिन तक उससे मारपीट कर दुष्कर्म किया। शनिवार को वह किसी तरह घर पहुंची। परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के साथ परिजन सदर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी रईस और उसके मामा नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए पीड़िता को जिला अस्पताल भेज दिया। सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन



किशोरी को बंधक बनाकर पांच दिन किया दुष्कर्म
आरोपी ने मामा के साथ मिलकर किया था अगवा, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कोतवाली पुलिस ने पीड़िता को अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed