फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   फंदे पर झूलता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

फंदे पर झूलता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Tue, 11 Jun 2019 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
फंदे पर झूलता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
तिर्वा (कन्नौज)। संदिग्ध हालातों में महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने हंगामा किया। पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के बलनपुर गांव निवासी पंकज उर्फ पुत्तन पुत्र मुन्नालाल की शादी एक वर्ष पूर्व सौरिख थानाक्षेत्र के राजापुर गांव निवासी रमेशंचद्र की पुत्री कांती देवी (21) के साथ हुई थी। मंगलवार सुबह कमरे में कांती देवी का फंदे पर शव झूलता देखकर पति और ससुराल पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। सूचना पर परिवार के लोगों के साथ पहुंचे मृतका के पिता रमेशचंद्र ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पति पंकज, सास सियादुलारी, ससुर मुन्नालाल दहेज में बाइक व सोने की जंजीर की मांग कर कांती का उत्पीड़न करते थे। मांग पूरी न होने पर मंगलवार सुबह ससुरालियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मृतका के पिता रमेशचंद्र की तहरीर पर पति पंकज, ससुर मुन्नालाल, सास सियादुलारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि होगी कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।
विज्ञापन




फंदे पर झूलता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed