फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   सेवादार को पीट आश्रम में आग लगाई, तीन लाख का सामान जला

सेवादार को पीट आश्रम में आग लगाई, तीन लाख का सामान जला

Fri, 31 May 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
सेवादार को पीट आश्रम में आग लगाई, तीन लाख का सामान जला
कन्नौज। कासिमपुर गंगा घाट पर बने आश्रम में गांव के ही एक युवक ने आग लगा दी। विरोध करने पर सेवादार की पिटाई कर दी। आग से आश्रम समेत उसमें रखा तीन लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गया। इस मामले में बाबा ने सदर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कासिमपुर के निकट गंगाघाट पर बाबा राजगिरी औघड़ पुत्र राम प्रकाश निवासी कासिमपुर का आश्रम है। आश्रम में वह गांव के सेवादार सोनू पुत्र ललऊ को छोड़ कर गुरुवार को संतों के साथ कानपुर गए थे। 30 मई की रात आश्रम में गांव का ही एक युवक पहुंचा। सोनू ने उससे आने का कारण पूछा। इस पर वह गाली गलौज कर आश्रम में आग लगाने लगा। आग लगाने से मना करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए सोनू से मारपीट कर दी। इसके बाद आश्रम में आग लगा दी। तेज लपटों के साथ आश्रम जलने लगा। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। तब तक आश्रम जल कर राख हो चुका था।
विज्ञापन


शुक्रवार को लौटे बाबा ने आश्रम व उसमें रखा अनाज व अन्य सामान जला देख कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बाबा के अनुसार आग से गेहूं, कंबल, बिस्तर, तखत, लाइट, पंखा के अलावा नगदी जल गई। कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेवादार को पीटकर आश्रम में आग लगाई
तीन लाख का सामान जला, औघड़ बाबा ने कोतवाली पुलिस को गांव के ही युवक के खिलाफ दी तहरीर, आश्रम पर सेवादार को छोड़कर बाबा संतों के साथ कानपुर गए थे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed