फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   फोटो 09 सीएचबीपी 5

फोटो 09 सीएचबीपी 5

Tue, 10 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो 09 सीएचबीपी 5

विज्ञापन
छिबरामऊ। जीटी रोड हाईवे निगम मंडी के पास लोडर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक लोडर लेकर भाग गया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।

क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर निवासी नन्हेंलाल (30) पुत्र केशवचंद्र सोमवार दोपहर गांव के ही सुरेश (35) पुत्र सीताराम और गौरव (22) पुत्र बलराम के साथ बाइक से निगम मंडी स्थित एक आढ़त पर जा रहे थे। जब वह लोग निगम मंडी गेट के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी पर पहुंचे परिजन घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद नन्हेंलाल की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया।
विज्ञापन






लोडर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed