फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   शिक्षक की पिटाई पर घेरी कोतवाली

शिक्षक की पिटाई पर घेरी कोतवाली

Fri, 03 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक की पिटाई पर घेरी कोतवाली
कन्नौज। केके इंटर कालेज में शिक्षक की पिटाई का मामले ने तूल पकड़ गया। शुक्रवार को शिक्षकों ने इसी मुद्दे पर कोतवाली का घेराव कर दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, कोतवाल पर शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल से अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाया। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वह लोग आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन



इससे पूर्व शुक्रवार को केके इंटर कालेज में शिक्षकों ने बैठक की। इसमें अराजकतत्वों द्वारा विद्यालय में घुसकर शिक्षकों व प्रधानाचार्य से मारपीट की घटना पर आक्रोश जताया गया। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री श्रीकृष्ण यादव ने कहा कि जिस छात्र ने शिक्षक के खिलाफ कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है, वह सरासर झूठी है। छात्र ने अपने परिचितों को कालेज में बुलाकर अराजकता फैलाते हुए शिक्षकों को अपमानित करने का कार्य किया। कोतवाली में फर्जी प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बररते हुए छात्र की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


कोतवाल से मिलने जब शिक्षक प्रतिनिधि मंडल पहुंचा तो अमर्यादित ढंग से सवाल दागे गए। पुलिस की कार्यशैली से जिले के शिक्षकों में रोष है। उन्हाेंने चेतावनी दी कि यदि शिक्षकों व प्रधानाचार्य की ओर से दी गई तहरीर पर असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह वर्मा, प्रधानाचार्य वीके श्रीवास्तव, राजेश कुमार यादव, बीपी सिंह, दीपक तिवारी, तौकीर रजा, दिवाकर वर्मा, विनोद कुमार, शशिमोहन सिंह, शिवचंद्र शुक्ला, आलोक कुमार गुप्ता, राजीव कुमार, सुमित कुमार, अतुल कुमार, राजेश कुमार त्रिवेदी, आदर्श गंगवार, राहुल सिंह, आनंद बाबू यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीसीटीवी फुटेज खंगाले
शिक्षक की पिटाई के मामले को लेकर कोतवाली पुलिस की ओर से जांच अधिकारी बनाए गए दरोगा ने केके इंटर कालेज पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगाले। हलांकि पुलिस किस निष्कर्ष पर पहुंची, अभी इसका खुलासा नहीं किया है।



निष्पक्ष जांच के लिए छात्र डीआईओएस से मिला
केके इंटर कालेज में शिक्षक व प्रधानाचार्य की पिटाई से आहत छात्र शुक्रवार को डीआईओएस मदन पाल सिंह मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। छात्र अभिषेक ने डीआईओएस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि सुबह सात से बारह बजे तक सीसीटीवी कैमरे का रिकार्ड चेक कराया जाए। कहा कि कक्षा अध्यापक के पीटने के बाद प्रधानाचार्य ने उसकी डंडो से पिटाई की थी। विद्यालय अब उसके दाखिले से मुकर रहा है, जबकि उसकी टीसी कालेज में जमा है। स्कूल से दिया हुआ फार्म भी स्कूल के टीचर के हस्ताक्षर सहित उसके पास है। प्रवेश के लिए उससे करीब 860 रुपया फीस भी जमा कराई जा चुकी है।



शिक्षकों ने किया कोतवाली का घेराव
केके इंटर कालेज में शिक्षक की पिटाई पर जताई नाराजगी, कोतवाल पर लगाया अभद्रता करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 03 केएनजेपी-10 कोतवाली का घेराव करते शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
फोटो 03 केएनजेपी-12 केके इंटर कालेज में सीसीटीवी फुटेज खंगालता दरोगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed