{"_id":"5c5094dfbdec2211ac1ae732","slug":"11548784863-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस ने बरामद किया तंमचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस ने बरामद किया तंमचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा(कन्नौज)। हत्या के आरोप में जेल में बंद आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर तमंचा व एक खाली कारतूस बरामद किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गूरा गांव निवासी विपिनलता पत्नी राजीव पॉलीवाल को जमीन के विवाद में परिवार के लोगों ने तीन जनवरी की सुबह गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में पति ने गुल्लन उर्फ अजय पुत्र शिवनरायन, सचिन उर्फ लालू पुत्र सत्यनरायन व रंजना पत्नी सत्यनरायन, जगरानी पत्नी कृष्णदत्त पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने में जुट गई थी। करीब पांच दिन बाद पुलिस ने रंजना व जगरानी को दबोच कर जेल भेज दिया। शेष दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई। आरोपियों ने मौका पाकर खुद को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। न्यायालय में पेश होने के बाद पुलिस हत्या में प्रयोग किए गए हथियार को बरामद करने में जुट गई। पुलिस ने अजय पॉलीवाल को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयोग किए गए हथियार बरामदी को लेकर पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी की निशानदेही पर कोतवाली क्षेत्र के लोहामढ़, उमरायपुर्वा रोड से उत्तर दिशा की ओर जंगल में बने नाले में 315 बोर तमंचा व खाली कारतूस बरामद कर लिया। कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किए गए तमंचे को बरामद कर लिया गया है।
हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर बरामद किया तमंचा
तीन जनवरी को हुई थी महिला की हत्या