{"_id":"5babcef2867a557f5d4c4447","slug":"11537986290-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा लगाकर मां-बेटी से 49 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा लगाकर मां-बेटी से 49 हजार लूटे
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इंदरगढ़ (कन्नौज)। बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रही मां-बेटी को बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम तमंचा लगाकर लूट लिया। वारदात की जानकारी पर एएसपी ने पुलिस टीमों के साथ पीड़ित मां-बेटी से पूछताछ की। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। थाना पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जगह-जगह चेकिंग की। देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।
थानाक्षेत्र के गांव गुंधारा निवासी चेतराम की पत्नी श्रीदेवी बेटी संध्या के साथ इंदरगढ़ कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपये निकालने आई थीं। दोपहर करीब एक बजे बैंक से 49 हजार रुपये निकाल कर मां-बेटी पैदल घर लौट रही थीं। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पीछा करते हुए लाल अपाचे बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने सूनसान स्थान देखकर घेर लिया। इससे पहले कि श्रीदेवी और संध्या कुछ समझ पातीं, एक बदमाश ने श्रीदेवी की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। उसने जान से मारने की धमकी देते हुए नोटों वाला झोला छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश बाइक से इंदरगढ़ की ओर भाग निकले।
वारदात की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी, सर्विलांस टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह और स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ घटनास्थल पर पहुंचे। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए। श्रीदेवी ने बताया कि भाई एक जमीन का बैनामा कराना चाहता है। उसे देने के लिए बैंक से रुपये निकाले थे। एएसपी ने बताया कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
तमंचा लगाकर मां-बेटी से 49 हजार लूटे
क्रासर
- बैंक से लौटते समय गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
एएसपी ने स्वाट टीम और सर्विलांस टीम के साथ बैंक में लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे
फोटो 24- घटना स्थल पर पीड़ित मां-बेटी से पूछताछ करते एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी।