{"_id":"5b7b080e42c792464d1bab7a","slug":"111534789646-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फालोअप.......","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमर उजाला फालोअप.......
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। गुरसहायगंज के मझपुरवा गांव में नदीम की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को उठाया है। तीनों को गोपनीय स्थान पर ले जाकर पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की है। मृतक की पत्नी और उसके बेटे की नर्सिंग होम में हालत गंभीर बनी हुई है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मझपुरवा गांव निवासी टेंट कारोबारी नदीम के घर गुरुवार रात बदमाश घुस गए थे। बदमाशों ने धारदार हथियार व डंडों सेपीटकर नदीम की हत्या कर दी। पिटाई से उनकी पत्नी आशमा बेगम और बेटा सलमान अहमद भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आशमा और सलमान का कानपुर के नर्सिंग होेम में इलाज चल रहा है।
दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मां और बेटे के होश में आने का इंतजार कर रही है। संदेह के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मझपुरवा गांव एक युवक को उठाया था। उससे पूछताछ के आधार पर समधन के दो संदिग्ध युवकों को सोमवार को उठा लिया। ग्रामीणों ने भी पूछताछ में संदिग्ध युवकों पर शक जताया था। सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि जांच पड़ताल चल रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
नदीम हत्याकांड में तीन संदिग्ध उठाए
क्रासर
एक युवक मझपुरवा और दो समधन के निवासी हैं
अमर उजाला ब्यूरो
बंजारा की तलाश में पुलिस की छापेमारी तेज
कन्नौज। मलिकपुर के बहादुरपुर गांव में किसान के घर डकैती में बंजारा गिरोह पुलिस के राडार पर आ गया है। गिरोह के लोगों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है। पड़ोसी जनपदों में छापेमारी की गई लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में शनिवार रात 50 वर्षीय श्यामबाबू यादव और उसकी पत्नी श्रीदेवी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने श्याम बाबू और उसकी पत्नी श्रीदेवी को पीट कर घर में डेढ़ लाख की डकैती डाली थी। बदमाशों की पिटाई से श्याम बाबू गंभीर रुप से घायल हो गया था। सोमवार को उसकी हालत में सुधार हुआ है। पीड़ित श्रीदेवी द्वारा गिरोह में शामिल एक मवेशी व्यापारी बंजारे की तलाश में पुलिस ने रात को कई घुमंतू लोगों के डेरों में छापा मारा। एक पुलिस टीम ने पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद में भी छापेमारी कर बंजारे को तलाश किया।, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका है। कोतवाल राज बहादुर सिंह ने बताया कि जल्द गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरोह की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।