फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   चोरों ने आठ लाख का माल पार किया

चोरों ने आठ लाख का माल पार किया

Sun, 27 May 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने आठ लाख का माल पार किया
कन्नौज। चोरों ने एक घर में घुसकर आठ लाख कीमत के रुपये और जेवर चोरी कर ले गए। सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और लौट गई। शनिवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के खुर्रमपुर निवासी गंगा सागर 23 मई की रात अपने खेत में पानी लगाने गए थे। घर में पत्नी के अलावा बच्चे थे, जो छत पर सो रहे थे। रात को किसी समय चोर उनके घर में घुस गए। छत पर सो रहे लोग जाग न जाएं इस पर चोरों ने जीने का दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन


सुबह चार बजे के करीब जब गंगासागर की पत्नी की आंख खुली तो वह नीचे उतरने के लिए जीने पर पहुंची, तो पाया कि जीने का दरवाजा बंद है। इस पर उन्होंने घर के सभी सदस्यों को जगाया। किसी तरह दरवाजा खोल कर नीचे पहुंची तो देखा कि घर के सभी दरवाजे खुले पडे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर अलमारी तोड़ कर करीब सात लाख रुपये के जेवरात के अलावा 85 हजार रुपये चोरी हो गए। जानकारी मिलते ही गंगा सागर भी घर पहुंच गए। तत्काल यूपी 100 को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की और कार्रवाई का आश्वासन देकर चली गई।


पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर भी दी, जिस पर पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि जांच जारी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

छत पर सोते रहे परिजन, जीने का दरवाजा अंदर से किया बंद
23 मई की रात की घटना, दो दिन बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed