फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   आरपीएफ ने डीसीएम-ट्रक चालक को किया गिरफ्तार

आरपीएफ ने डीसीएम-ट्रक चालक को किया गिरफ्तार

Wed, 06 Sep 2017 11:36 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ ने डीसीएम-ट्रक चालक को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। जसोदा व जलालपुर रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर डीसीएम-ट्रक आ जाने के मामले में आरपीएफ ने दोनों गाड़ियों के चालकाें को गिरफ्तार कर लिया है।
आरपीएफ एसआई संजय कु मार राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी घटनास्थल से करीब एक किमी की दूरी पर जलालपुर क्षेत्र में दोनों ड्राइवर हैं। इस पर बुधवार की दोपहर दोनों चालकाें को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीएम चालक कमलेश यादव जनपद मैनपुरी थाना कुरावली के कमलपुर नानामऊ का रहने वाला है। वहीं, ट्रक चालक आमिर खान निवासी बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद के आजाद नगर के सलेमपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

मंगलवार को तड़के करीब 4:45 पर जीटी रोड पर डीसीएम-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत होने के बाद दोनों वाहन रेलवे ट्रैक के बिल्कुल समीप पहुंच गए थे। उसी समय मथुरा-छपरा एक्सप्रेस आ रही थी। ट्रैकमैन धर्मेंद्र कुमार यादव ने सतर्कता दिखाते हुए स्टेशन को सूचित किया। जिससे समय रहते गाड़ी को रोक लिया गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ एसआई संजय कुमार राय ने बताया कि दोनों चालकाें पर रेलवे एक्ट की धारा 154 व 174 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

मंगलवार को हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर पहुंचे थे डीसीएम और ट्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed