फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 16 Mar 2019 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
कन्नौज। जीटी रोड बाईपास पर रामपुर चौराहे के पास शुक्रवार को गुरसहायगंज की ओर जा रही अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी 100 पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।



सदर कोतवाली के गांव देवघरापुर निवासी अमर सिंह (30) पुत्र कल्लू पेंटिंग का काम करता था। शुक्रवार को वह अपने साथी गांव के ही गुलाब सिंह (20) पुत्र शांती स्वरूप को साथ लेकर बाइक से कोल्ड स्टोरेज में पेंटिंग करने गया था। शाम तकरीबन पांच बजे बाइक से दोनों घर जा रहे थे। रामपुर चौराहे के पास पहुंचते ही गुरसहायगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद भीड़ देख चालक तेज रफ्तार में कार को भगाने लगा, कभी कुछ लोगों ने पीछा किया तो चालक कार छोड़कर भाग गया। इसी बीच सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल गुलाब सिंह का इलाज हो रहा है। मृतक के परिजनों ने कोतवाली में कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बेकाबू कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत
बाईपास पर रामपुर चौराहे के पास हुई दुर्घटना
भीड़ देखकर चालक कार छोड़कर भाग गया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed