{"_id":"62c9d10897f15a7ab7390bbb","slug":"crime-wild-animal-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp706727985","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : जंगली सूअर के हमले में पिता-पुत्र समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : जंगली सूअर के हमले में पिता-पुत्र समेत पांच घायल
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदैतापुर और गुखरू में शनिवार देर शाम जंगली सूअर ने हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक दंपती और पिता-पुत्र शामिल हैं।
गुखरू निवासी राधेश्याम(50), पुत्र अवनीश(28) के साथ शनिवार देर शाम खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान जंगली सूअर ने दोनों पर हमला बोल दिया। हमले से दोनों घायल हो गए। शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तो जंगली सूअर मौके से भाग गया। भागते समय सूअर ने घास लेकर जा रहे मोहित (28) पर भी हमला बोल दिया।
इसके बाद तीनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर ग्राम उदैतापुर में राजेश सिंह (52) घर पर थे। इसी दौरान जंगली सूअर ने उन पर घर में घुसकर हमला कर दिया ।यहां मौजूद राजेश की पत्नी ममता (44) को भी जंगली सूअर ने घायल कर दिया। इन दोनों को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)