{"_id":"631648b19c4b206c451834d8","slug":"crime-theft-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7165841185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरों ने अधिवक्ता के घर से पार किए जेवर और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरों ने अधिवक्ता के घर से पार किए जेवर और नकदी
विज्ञापन
तिर्वा। चोरों ने रविवार रात बौद्धनगर में अधिवक्ता के घर को निशाना बनाया। दरवाजों में लगे ताले तोड़कर छह लाख के जेवर और 80 हजार की नकदी पार कर दी। पैतृक गांव से लौटने पर बिखरा सामान देखकर अधिवक्ता को वारदात का पता चला। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
कस्बे के बौद्धनगर निवासी भूपेंद्र सिंह मूल रूप से सौरिख के खरगपुर गांव के रहने वाले हैं। रविवार को वे परिवार के साथ गांव चले गए थे। रात को चोरों ने घर के दरवाजों में लगे ताले तोड़ दिए। अलमारी में रखी सोने की चार चूड़ी, सोने का हार, सोने की झुमकी, सात अंगूठी, एक सोने की चेन, पायल, चार जोड़ी तोड़ियां, एक चांदी की हाफ पेटी समेत करीब छह लाख के जेवर और 80 हजार की नकदी पार कर दी। सोमवार सुबह भूपेंद्र घर पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर होश उड़ गए। अधिवक्ता ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित की जाएगी। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बंद मकान का ताला तोड़कर गृहस्थी का सामान चोरी
सौरिख। खड़िनी चौकी के ग्राम रूपपुर निवासी माया देवी एक माह पूर्व भाई दयाराम के बीमार होने पर औरैया के थाना ऐरवाकटरा के गांव हमीरपुर गईं थीं। शनिवार की रात चोरों ने मकान के दरवाजे का ताला तोड़ दिया। घर से करीब 50 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)