{"_id":"62e6d1542b1fe45f5a32ca3a","slug":"crime-theft-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7105334119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : चोरों ने मकान का ताला तोड़कर की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : चोरों ने मकान का ताला तोड़कर की चोरी
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के कृष्णानगर मोहल्ले में चोरों ने महिला के मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर पार कर दिए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
शहर के कृष्णानगर सरायमीरा में निधि दुबे बेटी के साथ रहती हैं। उनके पति फर्रुखाबाद में रहते हैं। शुक्रवार को वे बेटी के साथ वृंदावन दर्शन करने गईं थीं। शनिवार रात चोरों ने उनके मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखे बक्से को तोड़कर 20 हजार रुपये और 50 हजार के जेवर पार कर दिए।
रविवार शाम जब वे लौटीं तो बिखरा सामान देखकर होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर सरायमीरा चौकी प्रभारी अवनेश कुमार ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि छानबीन जारी है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। (संवाद)