{"_id":"62c5d9b881fbf6541338db9d","slug":"crime-theft-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7062106106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : गुरसहायगंज मे दो गांव के तीन मकानों से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : गुरसहायगंज मे दो गांव के तीन मकानों से चोरी
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में चोरों ने तीन मकानों को निशाना बना लिया। एक लाख से अधिक रुपये और ढाई लाख रुपये के जेवर चोरों ने पार कर दिए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैंसियापुर निवासी राम किशोर खेती करते हैं। मंगलवार की रात परिजन छत पर सो रहे थे। चोरों ने रात किसी समय मकान का मुख्य दरवाजा खोल लिया और घुस गए। बक्से में रखे करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये पार कर दिए। चोरों ने इसी गांव के ही निर्दोष कुमार के मकान की पिछली दीवार में सेंध लगा दी और अंदर घुस गए।
चोर कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए जिसे पास के खेत में तोड़कर करीब 50 हजार रुपये कीमत के जेवर और 15 हजार रुपये पार कर दिए।
चोरों ने ग्राम दहिरापुर निवासी वेद प्रकाश यादव के यहां भी धावा बोल दिया। वेद प्रकाश ट्रक चालक हैं और सफर पर गए थे। पत्नी रजनी बच्चों के साथ घर के बाहर पंखा लगा कर सो रही थी। रात में घर में घुसे चोरों ने अंदर रखा बक्सा तोड़कर 40 हजार रुपये और करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर और कपड़े चोरी कर लिए। घटना की सूचना पाकर कोतवाली के एसएसआई मोहम्मद तौकीर ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। भैंसियापुर निवासी रामकिशोर ने घटना का प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया है। (संवाद)