फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,SP,kannauj,kannauj news,up news,akhilesh

बताओ, यहां की क्या दशा कर डाली: अखिलेश

Tue, 26 Jul 2022 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
crime,SP,kannauj,kannauj news,up news,akhilesh
कन्नौज के तिर्वा में सपा नेता कंचन कनौजिया के पुत्र आशीष सिंह कनौजिया के निधन पर श्रद्धांजलि देत? - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार शाम तिर्वा में स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर का जायजा लिया। कैंसर अस्पताल और कॉर्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के अब तक चालू न होने पर उन्होंने कहा कि बताओ यहां की क्या दशा कर डाली सरकार ने?
विज्ञापन

सपा सरकार में कैंसर अस्पताल और कॉर्डियोलॉजी डिपार्टमेंट का अलग भवन परिसर में ही तैयार करा दिया गया था, लेकिन इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जहां मेडिकल कॉलेज हैं उनके बजट नहीं दिया जा रहा। सरकार बजट नहीं देगी तो न इलाज मिलेगा और न दवाई। तिर्वा में कैंसर हॉस्पिटल, कॉर्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के अलग भवन बनकर खड़े हैं। योगी सरकार पहले कार्यकाल में इनका संचालन शुरू नहीं करा पाई। दूसरा भी ऐसे ही बीत जाएगा। उन्होंने सवाल किया कि आखिर पैसा जा कहां रहा है।
विज्ञापन

अखिलेश तिर्वा में सपा नेता कंचन कनौजिया के पुत्र आशीष सिंह कनौजिया के निधन पर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। इसके बाद इटावा रवाना होते समय रास्ते में मेडिकल कॉलेज का जायजा लिया। ठठिया थाना क्षेत्र के जसापुरवा गांव में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। जसापुरवा के चार लोगों की कुछ माह पहले मथुरा जाते समय दुर्घटना में मौत हो गई थी, जबकि कुछ लोग घायल थे। संबंधित परिवारों के लोग गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में एकत्र हुए और अखिलेश ने इन सभी का हाल लिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां, पूर्व विधायक अनिल दोहरे, नवाब सिंह यादव, अरविंद सिंह यादव, इशान कुरैशी, राजू यादव, गुफरान, राजेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता बदलाव के लिए काम करेगी
ओम प्रकाश राजभर को लेकर किए गए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि उनके बारे में हर कोई जानता है। आने वाले समय में जो गठबंधन है (गठबंधन में अभी जो दल बचे हुए हैं।) उसके साथ ही चुनाव लड़ेंगे। जनता बदलाव के लिए काम करेगी। अग्निवीर योजना को समस्या बताया। कहा कि इसका क्या निदान है। सवाल नौकरी का है, महंगाई का है। खेतीबाड़ी में कुछ मिल नहीं रहा। दो हजार रुपये में किसान को खुश कर रहे हैं। खाद, डीएपी, डीजल, पेट्रोल कितना महंगा है।
... मगर उनके समाज में कोई बदलाव नहीं आया
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल को लेकर किए गए सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि इसी जिले के पड़ोस के रहने वाले हैं। उनका कार्यकाल अच्छा रहा। दलित समाज इस बात पर गर्व कर सकता है कि उनके समाज का व्यक्ति राष्ट्रपति बना, लेकिन उनके पद पर रहते उनके समाज में कोई बहुत परिवर्तन नहीं आया। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कहा कि अब इनका कार्यकाल देखेंगे, लेकिन भाजपा किसी को बोलने नहीं देगी।

वर्चुअल रैली में वो आ रहे जो पिछड़े और दलितों का हक छीन रहे
पूर्व सांसद चौधरी हरमोहन सिंह यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के वर्चुअली शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि चौधरी हरमोहन जी ने हमेशा समाज को जोड़ने का काम किया। समय-समय पर उन्होंने पिछड़े और दलितों को उनका हक दिलाने काम किया। दलित और पिछड़ों को आगे बढ़ाने का काम भी चौधरी हरमोहन ने किया। वर्चुअल रैली में वो आ रहे हैं, जो पिछड़े और दलितों का हक छीन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed