{"_id":"62effe66724bbc122216cb24","slug":"crime-rupees-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp711764495","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : व्यापारी की जेब से 25 हजार पार कर जेबकतरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : व्यापारी की जेब से 25 हजार पार कर जेबकतरा फरार
विज्ञापन
तिर्वा। ई-रिक्शा से दुकान जा रहे व्यापारी की जेब से 25 हजार रुपये जेबकतरों ने पार कर दिए। व्यापारी ने तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के सखौली सरैया गांव निवासी प्रदीप वर्मा का मेडिकल स्टोर प्लाजा मार्केट में है। रविवार की सुबह लगभग 11 बजे वे ई-रिक्शा से मेडिकल स्टोर जा रहे थे। इसी दौरान ई-रिक्शा में एक अन्य व्यक्ति भी बैठ गया।
तहसील के पास उस व्यक्ति ने ई-रिक्शा रुकवाया और उतरकर भाग गया। इस पर प्रदीप को शंका हुई तो उन्होंने अपनी जेब देखी। जेब कटी हुई थी और इसमें रखे 25 हजार रुपये गायब थे। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)