फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime news

जंगल में प्रेमी-युगल को पकड़ा, दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 23 Feb 2022 10:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 23 Feb 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
crime news
कन्नौज। नहर किनारे जंगल की झाड़ियों में प्रेमी-युगल को पांच युवकों ने पकड़ लिया। दोनों की डंडों से पिटाई की। वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का प्रयास भी किया। सोशल साइट पर वायरल हुए वीडियो को देखकर हरकत में आई पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो 21 फरवरी का इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा इलाके में निकारीपुर्वा के पास नहर किनारे जंगल का बताया जा रहा है। प्रेमी युवक ने पांच युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। मंगलवार को पुलिस ने खुबरियापुर निवासी विशाल, हरेईपुर निवासी आलोक, तिर्वा निवासी वकार उर्फ अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का का कहना है कि वीडियो बनाने वाले लोगों ने लात घूसों और डंडों से मारा। इसके बाद अश्लील हरकतें करते हुए सभी ने दुराचार करने की कोशिश भी की।
विज्ञापन

एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार तीन युवकों को जेल भेज दिया गया है। वीडियो में निकारीपुर्वा निवासी नवीन यादव और रिंकू यादव की भी पहचान हुई है। इनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि युवकों ने उसकी जेब से करीब 1500 रुपये लूट लिए। इसके अलावा दोनों के आधार कार्ड व अन्य कागज भी लूट लिए। कार्रवाई करने पर आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अक्सर आरोपी जंगल में प्रेमी-युगलों को मारपीट कर लूटपाट का शिकार बनाते थे।

थाना पुलिस ने पहले तो मामला दबाने का प्रयास किया, लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तो थाना पुलिस के होश उड़ गए। मानवता को तार-तार करने वाले वीडियो को देखकर लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। मामला तूल पकड़ता देखकर पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed