{"_id":"62e81ab278504c7616435ad7","slug":"crime-misbehave-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp710708843","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत की हदें पार: कन्नौज में बुआ के लड़के और चचेरे भाई ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पीड़िता की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत की हदें पार: कन्नौज में बुआ के लड़के और चचेरे भाई ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पीड़िता की हालत गंभीर
Mon, 01 Aug 2022 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:55 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में हैवानियत के हदें उस समय पार हो गईं जब बुआ और चाचा के बेटों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से उसके बुआ और चाचा के बेटों ने दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी की मां ने कोतवाली में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी से बीते करीब एक साल से उसकी बुआ और चाचा का लड़का दुष्कर्म कर रहे हैं। दोनों ने 30 जुलाई को भी किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी की जब हालत बिगड़ी तो परिजन नर्सिंग होम में ले गए। यहां उपचार के दौरान किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सोमवार को किशोरी की मां ने दोनों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन