{"_id":"62dee8feaaac9e5d99001be3","slug":"crime-misbehave-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7094773171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार की पत्नी और भाभी से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवलदार की पत्नी और भाभी से छेड़खानी
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के एक मोहल्ले में रह रहे पीएसी के हवलदार की पत्नी और भाभी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। जानकारी पर छुट्टी लेकर घर आए हवलदार ने रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराई है।
शहर के एक मोहल्ले में रहने वाला व्यक्ति पीएसी में हवलदार है। मौजूदा समय में जम्मू कश्मीर में उसकी तैनाती है। घर में हवलदार की पत्नी और भाभी बच्चों के साथ रहती हैं। सोमवार को हवलदार ने काजीपुरा निवासी अनुराग सिंह उर्फ सुग्रीव के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसमें बताया कि सुग्रीव आए दिन उसकी पत्नी और भाभी से छेड़खानी करता है। वारदात की सीसीटीवी कैमरे में रिकार्डिंग भी है। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। (संवाद)