{"_id":"62d85049887e146852322634","slug":"crime-misbehave-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp708617329","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : छेड़छाड़ के आरोपियों से परेशान छात्रा ने छोड़ा विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : छेड़छाड़ के आरोपियों से परेशान छात्रा ने छोड़ा विद्यालय
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर स्कूल छोड़ दिया है। आरोपी स्कूल आते-जाते समय छात्रा को पॉक्सो पॉक्सो कहकर फब्तियां कसता है। पीड़िता की मां ने एसपी से शिकायत की है। आरोपी पर एक माह पहले छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज हुई है। मगर पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
10 जून को किशोरी घर पर अकेली थी। उसी समय गांव के ही लेखराज ने उसे दबोच लिया और छेड़छाड़ की। शोरगुल सुनकर पड़ोसी के घर से आई मां ने किशोरी को बचाया। विवाद होने पर लेखराज के परिवार के उजाला, लक्ष्मी व रामपाल आ गए। इन लोगों ने मां-बेटी की पिटाई कर दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर तो सुनवाई नहीं हुई। इस पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। मेडिकल परीक्षण के साथ ही कोर्ट में किशोरी के बयान भी कराए गए थे।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण उसे स्कूल आते जाते समय पॉक्सो पॉक्सो कहकर परेशान करते हैं। उसने स्कूल जाना बंद कर दिया है। पीड़िता ने एसपी कुंवर अनुपम सिंह से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच में मामला पेशबंदी का निकला। अन्य बिंदुओं पर भी जांच कराई जा रही है।