{"_id":"630e4ed8061e615d1d3d9140","slug":"crime-kannauj-news-knp7155050161","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 30 Aug 2022 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
सुरेश चंद्र (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में सुबह टहलने के लिए निकले किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फर्रुखाबाद के ग्राम नगला जखा निवासी सुरेश चंद्र (52) सोमवार को अपने दामाद मुकेश के साथ आगरा से दवा लेने गए थे।
लौटते समय रात हो गई, तो वह अपने दामाद के घर ग्राम पालपुर में रुक गए। मंगलवार सुबह करीब छह बजे जब वह टहलने के लिए निकले तो नकटपुर गांव के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। मृतक के भाई रामनरेश की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।