{"_id":"6158a6a48ebc3e9baf3688c3","slug":"crime-kannauj-news-knp655921275","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किशोरी के पीछे पड़े दो युवक, निकाह की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किशोरी के पीछे पड़े दो युवक, निकाह की दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। दो युवकों ने एक किशोरी से जबरन निकाह करने की धमकी दी है। निकाह न होने पर दोनों युवकों ने किशोरी को गोली मारकर हत्या करने धमकी दी है। इससे किशोरी और उसका परिवार दहशत में है। किशोरी की मां ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शहर के ताजपुर नौकास कांशीराम कालोनी में एक महिला अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ रहती है। किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। करीब एक सप्ताह से हाजीगंज में रहने वाले दो युवक किशोरी से जबरन निकाह करने की धमकी दे रहे हैं।
इससे पीड़िता और परिवार के लोग परेशान हैं। दहशत के कारण पीड़िता ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। पीड़िता की मां ने शनिवार को एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मां ने बताया कि दोनों युवक उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती निकाह करने की धमकी दे रहे हैं। एसपी ने सदर कोतवाली प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।