फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime

गायब महिला कानपुर में मिली

Fri, 13 Aug 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
छिबरामऊ। गांव कुंअरपुर बनवारी से 16 दिन पहले गायब हुई महिला को पुलिस को ढूंढ लिया। कानपुर में मिली महिला को पुलिस कोतवाली ले आई है। फिलहाल महिला अपने पति के साथ जाना नहीं चाहती और उसके मायके वाले उसे साथ में नहीं रखना चाहते हैं।
विज्ञापन

गांव कुंअरपुर बनवारी निवासी विनय शर्मा की गर्भवती पत्नी जसोदा उर्फ पूजा शर्मा 27 जुलाई की शाम घर से गायब हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं लगा। पूजा के मायके वालों ने उसके आत्महत्या कर लेने की भी बात कही थी। बाद में विनय के भाई विपिन कुमार ने कोतवाली में पूजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पूजा को कानपुर से बरामद कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पति विनय शर्मा पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। पूजा ने बताया कि वह अपने मौसेरे भाई के साले के साथ रह रही थी। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला अपनी मर्जी से जाने के लिए स्वतंत्र है। वह जिसके साथ चाहे, जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed