{"_id":"60c3a2e68ebc3e18515feed7","slug":"crime-kannauj-news-knp6336216160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम में ट्रक पीछे से टकराया, चालक व हेल्पर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम में ट्रक पीछे से टकराया, चालक व हेल्पर घायल
विज्ञापन
तालग्राम। फतेहपुर से राजस्थान जा रहा ट्रक चालक को झपकी आने से आगे जा रही डीसीएम से टकरा गया। हादसे में सगे भाई चालक और हेल्पर घायल हो गए। यूपीडा और एनसीसी( नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड) के गश्ती दल ने घायलों को सीएचसी भेजा।
आगरा की तहसील फतेहाबाद के देवांश गुरजा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह(29) फतेहपुर से ट्रक लेकर राजस्थान जा रहे थे। साथ में भाई पदम सिंह (27) भी थे।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के थाना तालग्राम के मुंडाला गांव के सामने आगे जा रही डीसीएम में पीछे से ट्रक टकरा गया। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने घायलों को सीएचसी भेजा। क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर टोल प्लाजा के निकवा कट पर खड़ा कराया गया है।