{"_id":"60bd06758ebc3e375a114226","slug":"crime-kannauj-news-knp6326009141","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली से घायल बिजली कारीगर ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली से घायल बिजली कारीगर ने दम तोड़ा
विज्ञापन
छिबरामऊ। खुद को गोली मारने वाले बिजली कारीगर की रविवार सुबह सात बजे कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कानपुर में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव लाया गया।
ग्राम भरौली सिरखनेपुर निवासी सत्यप्रकाश मिश्रा के बेटे सोनू(23) ने शनिवार को संदिग्ध हालात में खुद को गोली मार ली थी। परिजन उसे उपचार के लिए सौ शय्या चिकित्सालय ले गए थे, जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया था।
सोनू के सिर में गोली लगी थी। वह बिजली फिटिंग का कार्य करता था। सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि इस संबंध में कोतवाल विनोद मिश्रा ने पुलिस बल को भेजा था, वहां कोई असलहा नहीं मिला है। प्रकरण की जांच की जा रही है।