{"_id":"60a69ce58ebc3e7fff613de5","slug":"crime-kannauj-news-knp629490214","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर गंजाकर जूतों की माला पहनाने में सात दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर गंजाकर जूतों की माला पहनाने में सात दबोचे गए
विज्ञापन
इंदरगढ़(तिर्वा)। छेड़छाड़ का आरोप लगाकर युवक का सिर गंजा करने और जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें छह नामजद हैं। इनसे पूछताछ के आधार पर गांव के अज्ञात लोगों को भी पकड़ा जाएगा। पुलिस ने कुल 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मामला थाना इलाके के एक गांव का है। यहां के युवक को बुधवार सुबह किशोरी से छेड़छाड़ और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाकर पिटाई के बाद गांव में घुमाया गया था। ग्रामीणों के चंगुल से छूटे युवक ने गांव के छह ज्ञात और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।
सीओ दीपक दुबे की अगुवाई में इंदरगढ़ थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने भोर तक सात लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी से पूछताछ कर अज्ञात लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि स्वामी सरन, उसके भाई भारत, बीरू, ओमवीर, उसके पिता लख्मीचंद, रामऔतार और एक अज्ञात को पकड़ा गया है। इन सभी से पूछताछ चल रही है।